love horscope 16 22 june 2025 weekly tips for aries sagittarius capricon scorpio virgo leo and other zodiac signs Weekly Love Horoscope 16-22 June: गुस्से पर कंट्रोल रखें मेष राशि, धनु राशि ना करें जल्दबाजी, rashifal - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफलlove horscope 16 22 june 2025 weekly tips for aries sagittarius capricon scorpio virgo leo and other zodiac signs

Weekly Love Horoscope 16-22 June: गुस्से पर कंट्रोल रखें मेष राशि, धनु राशि ना करें जल्दबाजी

Weekly Love Rashifal: इस हफ्ते दिल से लिए गए फैसले कई राशियों की लव लाइफ में अच्छा बदलाव लेकर आएंगे। जानें इस हफ्ते कौन-कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए?

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 June 2025 08:01 AM
share Share
Follow Us on
Weekly Love Horoscope 16-22 June: गुस्से पर कंट्रोल रखें मेष राशि, धनु राशि ना करें जल्दबाजी

मेष (Aries): इस हफ्ते प्यार से जुड़ी कई अच्छी बातें होंगी। ईमानदारी के साथ आगे बढ़ें। मंगल आपसे सब कुछ जल्दी करवाएगा, लेकिन आपको खुद सोचना होगा कि आपका दिल क्या चाहता है? बातचीत के दौरान आपको गुस्सा भी आ सकता है लेकिन सही तरीके और ईमानदारी से की गई बात रिश्ते में गहराई ही लेकर आएगी। सिंगल लोग रीयल रहें क्योंकि कोई है जो आपको ऐसे ही पसंद करने वाला है। इस हफ्ते दिल से बात करें। इससे रिश्ते में प्यार के साथ-साथ भरोसा भी बढ़ेगा।

वृषभ (Taurus): इस हफ्ते दिल से लिए जाने वाले किसी फैसले से रिश्ते में बदलाव आ सकता है। इस हफ्ते शुक्र ग्रह का साथ मिलेगा जो आपसे यही कह रहा है कि प्यार के मामले में दिल की ही सुनें। जिंदगी में चाहे कोई नया इंसान आ रहा हो या पुराने वाले रिश्ते को ही मजबूत करना हो तो इस बार दिल की ही सुनिए। अंतरात्मा की आवाज सुनने की जरूरत है। इस हफ्ते कुछ चीजों में क्लैरिटी नजर आएगी।

मिथुन (Gemini): इस हफ्ते एक बार फिर से कोई पुराना ख्याल या आदत की वापसी हो सकती है। उनसे आपको बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। इस बार उसे समझने की कोशिश करिए। बुध ग्रह के चलते उस दौरान की पुरानी बात याद आ सकती है जब आपका दिल टूटा था। उन यादों से भागने की जरूरत नहीं है। उससे सीख लेकर आगे बढ़िए। इस हफ्ते थोड़ा सा ब्रेक लेकर सोचने की जरूरत है। अगर कुछ करना है तो पहले गहरी सांस लें और फिर जवाब दें, इससे रिश्ता बेहतर ही होगा।

कर्क (Cancer): इस हफ्ते साफ तरीके से बात करिए, इससे सब कुछ ठीक हो सकता है। चंद्रमा इस हफ्ते आपको थोड़ी हिम्मत देगा कि मुश्किल होते हुए भी आप अपने दिल की बात कह पाएं। अब आप वो सवाल पूछ सकते हैं जो इतने दिनों से टालते आ रहे थे। दिल की वो बात भी कह दीजिए, जिस पर आपने अब तक चुप्पी साधी हुई थी। चाहे आप डेटिंग फेज में हैं या फिर किसी पुराने रिश्ते...अब बातों काफी कुछ बदलेगा और रिश्ता अच्छा ही होगा। सच का साथ देने से कई गलतफहमियां दूर होंगी।

सिंह (Leo): सावधानी के साथ आगे बढ़ने का समय है। भरोसा धीरे-धीरे ही करें। सूर्य ग्रह के चलते आपके रिश्ते की कई गहरी बातें सामने आएंगी। उन बातों को समझने की कोशिश करिएगा जो आज तक कही नहीं गई हैं। अगर कुछ नया शुरू हो रहा है तो थोड़ा सोच समझकर ही चीजें करें और खुद परखे कि क्या सही है और क्या नहीं। दिखावे की बजाय रिश्ते को प्यार से संभालें। सामने वाले को ठीक से सुनने और समझने की जरूरत है। दिखावे से पूरी तरह से बचने की कोशिश करिए।

कन्या (Virgo): इस हफ्ते धैर्य बनाए रखने की बहुत जरूरत होगी। बुध ग्रह की वजह से आप सही तरीके से सब कुछ सोच पाएंगे। वहीं दूसरी ओर शुक्र ग्रह के चलते दिल में खूब प्यार उमड़ेगा। जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है और आपको भी समझ आएगा कि अच्छी चीजें समय मांगती हैं। बोलने की बजाय अपने एक्शन के जरिए फीलिंग्स को एक्सप्रेस करिए। अगर किसी भी तरह के संकेत का इंतजार कर रहे थे तो उस पर भरोसा भी करिएगा। इस हफ्ते जो लोग शांत होकर और धैर्य रखकर काम करेंगे, उन्हें अच्छा फल मिल सकता है।

तुला (Libra): इस हफ्ते पुरानी बातों को भूलकर नए प्यार का मौका देने का समय है। इस हफ्ते आपको समझ आने लगेगा कि वास्तव में प्यार कैसा होना चाहिए। पुराने जख्मों को भूलकर आगे बढ़ने से आपको सुकून भी मिलेगा। शुक्र ग्रह के चलते आपको चीजों में बैलेंस बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही उन चीजों को आसानी से छोड़ पाएंगे, जिस पर आपके हाथ में नहीं था।

वृच्छिक (Scorpio): डर की बजाय दिल की सुनिए। इस हफ्ते प्यार बढ़ेगा लेकिन दिमाग आपको रुकने के लिए कहेगा। बिना किसी भी डर और हिचक के अपने दिल बात सामने रखिए। पार्टनर भी आपको समझने की कोशिश करेगा। जो कुछ भी आप छिपाते आ रहे थे, उसे खुलकर बता डालिए। इससे आपकी कमजोरी नहीं दिखेगी बल्कि सच से आपकी ताकत ही दिखेगी। सच बोलने से प्यार गहरा ही होता जाएगा।

धनु (Sagittarius): इस हफ्ते उम्मीद कम रखने से प्यार गहरा ही होगा। कुछ चीजें इस हफ्ते अपने आप ही होने दीजिए। प्यार हमेशा से सब्र ही मांगता है। जल्दबाजी या जबरदस्ती करने से चीजें दूर होती दिखाई देंगी। शांत रहिए और सामने वाले पर भरोसा रखिए, इससे प्यार अपने आप पास आएगा। नया रिश्ता हो या फिर सालों पुराना...जल्दीबाजी से बचिए। दिल की सुनिए और चीजों को समझने की कोशिश करिए।

मकर (Capricon): इस हफ्ते रिश्ते पर ध्यान देने की जरूरत होगी। इस हफ्ते खूब जिम्मेदारियां होंगी लेकिन दिल की भी सुनते रहिए। शुक्र ग्रह आपको ये बताने की कोशिश कर रहा है कि रिश्तों के लिए समय निकालने की जरूरत है। अब वो समय आ चुका है जब आप चीजों को ठीक कर सकते हैं। कुछ भी कहने और सुनने के लिए ये वक्त काफी सही है। आपका साथ पार्टनर को सुकून से भर देगा।

कुंभ (Aquarius): इस हफ्ते उस शख्स की ओर आप खींचे चले जाएंगे जो आपको दिल से समझता है और आपको अच्छा महसूस कराता है। इस हफ्ते आपको महसूस होगा कि वो शख्स बिना बोले ही आपकी सारी बातें जानता है और आपको समझता है। पुराने दर्द फिर से फिर से याद आ सकते हैं लेकिन अब वो पहले की तरह तकलीफ नहीं देंगे। रिश्ता नया हो या पुराना, वो सिर्फ और सिर्फ आपके सच को अपनाएगा।

मीन (Pisces): इस हफ्ते आपको ऐसा प्यार चुनने की जरूरत होगी जो आपको बढ़ने से ना रोके। सच्चा प्यार हमेशा आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। अगर किसी भी रिश्ते में बोझ महसूस हो या बंधा हुआ फील करें तो आपको खुद सोचना होगा कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? इस हफ्ते प्यार की एक नई शुरुआत हो सकती है, जिससे खुशी और सुकून दोनों मिलेगा। आप सिंगल हैं या फिर किसी रिलेशनशिप में...हमेशा वहीं रास्ता ही अपनाइए जिससे आपको खुशी मिलती है।

…………………

नीरज धनखेर

(वैदिक ज्योतिष, फाउंडर- एस्ट्रो जिंदगी)

Email: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in

Url: www.astrozindagi.in

Contact: Noida: +919910094779