Russia Ukraine war Over 6000 North Korean soldiers killed in Kursk fighting blow for kim jong un यूक्रेन जंग में उ कोरिया का नुकसान, गंवाए हजारों सैनिक; पुतिन-किम जोंग की दोस्ती पर आएगी आंच?, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Russia Ukraine war Over 6000 North Korean soldiers killed in Kursk fighting blow for kim jong un

यूक्रेन जंग में उ कोरिया का नुकसान, गंवाए हजारों सैनिक; पुतिन-किम जोंग की दोस्ती पर आएगी आंच?

ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग में उत्तर कोरिया के 6000 से ज्यादा सैनिकों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक किम जोंग अब तक 11 हजार से ज्यादा सैनिकों को इस जंग के लिए भेज चुके हैं।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 June 2025 09:58 AM
share Share
Follow Us on
यूक्रेन जंग में उ कोरिया का नुकसान, गंवाए हजारों सैनिक; पुतिन-किम जोंग की दोस्ती पर आएगी आंच?

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच बीते 3 सालों से जारी जंग में उत्तर कोरिया की एंट्री ने सबका ध्यान खींचा था। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने दोस्त पुतिन की मदद के लिए हजारों उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस की ओर से लड़ने के लिए भेजा था। अब हाल ही में यह खबर सामने आई है कि उत्तर कोरिया को जंग में भारी नुकसान पहुंचा है। ब्रिटिश डिफेंस इंटेलीजेंस ने हाल ही में दावा किया है कि यूक्रेन में रूसी सेना की ओर से लड़ रहे हजारों उत्तर कोरियाई सैनिक हताहत हुए हैं।

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस यूक्रेन जंग में कम से कम 6000 उत्तर कोरियाई सैनिक या तो मारे गए हैं, या इनमें से कुछ मारे गए और कुछ घायल हुए हैं। बता दें कि किम जोंग अब तक अपने 11 हजार से ज्यादा सैनिकों को रूस भेज चुके हैं। इनमें से आधे सैनिकों के हताहत की होना किम जोंग के लिए अच्छी खबर नहीं है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह आंकड़े साझा किए हैं। इस दौरान यह भी कहा गया है कि किम जोंग ने हाल ही में अन्य सैनिकों को भी रूस भेजा है। बताया गया कि उत्तर कोरियाई सैनिकों को सबसे ज्यादा नुकसान कुर्स्क के रूसी ओब्लास्ट में हुआ है, जहां यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ लड़ते हुए सैंकड़ों सैनिक घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:समंदर में युद्धपोत उतार रही थी किम जोंग उन की नौसेना, हो गया ऐक्सिडेंट
ये भी पढ़ें:तानाशाह किम के सैनिकों की हालत खराब, यूक्रेन बोला-इतना मारा कि पीछे हटा लिया गया
ये भी पढ़ें:रूस और उत्तर कोरिया की बढ़ती दोस्ती से चीन बैचेन, सता रहा डर; US अधिकारी का दावा

हालांकि इन सब के बीच भी पुतिन को उ कोरिया का पूरा साथ है। किम जोंग ने हाल ही में पुतिन को एक खास संदेश भेजा है। उत्तर कोरिया के तानाशाह ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक संदेश में कहा कि उत्तर कोरिया हमेशा रूस के साथ खड़ा रहेगा। रसिया डे के मौके पर किम ने पुतिन को अपना सबसे प्रिय दोस्त बताते हुए दोनों देशों को एक-दूसरे का साथी बताया। किम जोंग उन ने दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने की भी बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।