10 Students from Bihar School Represent District Team in State Hockey Championship बिहार राज्य हॉकी चैम्पियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी बीहट की छात्राएं, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai News10 Students from Bihar School Represent District Team in State Hockey Championship

बिहार राज्य हॉकी चैम्पियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी बीहट की छात्राएं

फोटो नं. 04, जिला हॉकी टीम में शामिल बीहट मध्य विद्यालय बीहट की 10 छात्राएं।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 6 June 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
बिहार राज्य हॉकी चैम्पियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी बीहट की छात्राएं

बीहट, निज संवाददाता। बीहट मध्य विद्यालय की 10 छात्राएं जिला टीम की ओर से बिहार राज्य हॉकी चैम्पियनशिप में अपने जैाहर को दिखाएगी। जिला टीम के खिलाड़ी शुक्रवार को राजगीर के लिए रवाना हुए। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उपरांत विद्यालय की सोनाक्षी, सोनाली, अंजलि, वैष्णवी, तन्नू, आकांक्षा, सुरभि, माही, ज्योति और रजिया का चयन जिला टीम में किया गया है। इसी विद्यालय की छात्रा माही की कप्तानी में जिला टीम बिहार राज्य हॉकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार को राजगीर के लिए रवाना हुई। एचएम रंजन कुमार तथा विद्यालय की शिक्षिका अनुपमा सिंह ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना देते हुए राजगीर के लिए रवाना किया।

जिला टीम में 10 खिलाड़ियों के शामिल होने से विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका गदगद हैं। एचएम रंजन कुमार ने बताया कि राजगीर में दो दिवसीय बिहार राज्य हॉकी चैम्पियनशिप होना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।