दामोदर बने गेनहरपुर भाकपा के शाखा मंत्री
वीरपुर में भाकपा गेनहरपुर शाखा का 26वां सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जगदीश महतो और इंदु देवी ने की। शाखा मंत्री राम बहादुर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान 13 सदस्यीय कार्यकारिणी का...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 6 June 2025 08:32 PM

वीरपुर। भाकपा गेनहरपुर शाखा का 26वां सम्मेलन शुक्रवार बरहारा में आयोजित हुआ। अध्यक्षता जगदीश महतो व इंदु देवी की अध्यक्ष मंडली ने की। प्रतिवेदन शाखा मंत्री राम बहादुर ने प्रस्तुत किया। सम्मेलन में 13 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनी गई। सर्वसम्मति से दामोदर महतो शाखा मंत्री और अवधेश महतो सहायक शाखा मंत्री बनाए गए। मौके पर वीरपुर अंचल प्रभारी प्रह्लाद सिंह,पूर्व जिला पार्षद राम विलास महतो,पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह,जगदीश महतो आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।