जैविक खेती के लिए किसानों को किया गया प्रेरित
तेघड़ा में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती और मौसम के अनुकूल खेती के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ रजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मिट्टी की उर्बरा शक्ति के गिरते स्तर और खाद...

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत उत्तरी तेघड़ा के पकठौल, चिल्हाय आदि पंचायतों में कृषि वैज्ञानिक जैविक खेती और मौसम के अनुकूल खेती के लिए किसानों को प्ररेरित किया। डॉ रजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा जैविक खेती के लाभ के बारे में बताया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्बरा शक्ति घटती जा रही है। इससे आने वाले समय में हमारी जमीन से उत्पादकता समाप्त होने का खतरा बढ़ गया है। मौके पर कृषि अधिकारी धर्मेंन्द्र कुमार ने बताया कि केन्द्र के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में किसानों को उत्पादन में वृद्धि और उत्पादकता के हिसाब से मुनाफा मिलने के लिए कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है।
यह 12 जून तक प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।