राम उचित बने भाकपा दामोदरपुर के शाखा मंत्री
भगवानपुर में भाकपा दामोदरपुर शाखा का सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता मो शकील अहमद ने की। उद्घाटन अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। राम उचित तांती को शाखा मंत्री और रामप्रकाश पासवान को सहायक मंत्री चुना गया। अंचल...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 8 June 2025 08:10 PM

भगवानपुर। भाकपा दामोदरपुर शाखा का सम्मेलन रविवार को हुआ। इसकी अध्यक्षता मो शकील अहमद ने की। इसका उद्घाटन अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से राम उचित तांती को शाखा मंत्री और रामप्रकाश पासवान को सहायक शाखा मंत्री चुना गया। साथ ही, अंचल सम्मेलन के लिए 10 प्रतिनिधि का भी चयन किया गया। अंचल सम्मेलन की तैयारी करने का निर्णय लिया गया। मौके पर मो इस्लाम, जब्बार अलम, अर्जुन दास, फ़ागो दास, लालो शर्मा, रंजीत राय, अशोक राय, सीताराम तांती आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।