Bihar Elections Tejashwi Yadav s Mahagathbandhan Expected to Win with a Thumping Majority समाजिक न्याय की मजबूती को महागठबंधन जरूरी: मंगनी लाल मंडल, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar Elections Tejashwi Yadav s Mahagathbandhan Expected to Win with a Thumping Majority

समाजिक न्याय की मजबूती को महागठबंधन जरूरी: मंगनी लाल मंडल

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद है। पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने कहा कि वर्तमान सरकार के शासन में सामाजिक न्याय कमजोर हुआ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 13 June 2025 08:10 PM
share Share
Follow Us on
समाजिक न्याय की मजबूती को महागठबंधन जरूरी: मंगनी लाल मंडल

चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। ये विचार राजद के पूर्व सांसद व मंत्री मंगनी लाल मंडल नें गुरुवार को व्यक्त किये। वे सकरौली गांव में राजद के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा के द्वारा महा गठबंधन नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार के शासन काल में सामाजिक न्याय को मजबूत करने वाली शक्तियां कमजोर हुई हैं। नीतीश कुमार भाजपा की गोद में खेल रहे हैं।

आम लोग सरकार की कार्यशैली से ऊब गई है और वह परिवर्तन चाह रहे हैं। उन्होंने महागठबंधन के सभी घटक दलों बीच शीघ्र ही सीटों के सम्मानजनक बंटवारे की बात कही। वहीं पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम नें कहा कि महा गठबंधन विधानसभा चुनाव युवाओं को रोजगार, कानून का राज स्थापित करने, दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने एवं माय- बहिन समेत बुजुर्गों को भी प्रतिमाह एक निश्चित राशि देने जैसे मुद्दों के साथ लड़ेगा। कार्यक्रम के आयोजक राजद नेता धर्मेंद्र कुशवाहा नें बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के जन्मदिन के अवसर पर अष्टयाम यज्ञ, हवन के बाद महा गठबंधन नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए इस भोज का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, अरवल के पूर्व राजद विधायक रविन्द्र सिंह, शशि मेहता, ब्रजनंदन यादव, अरविंद कुमार, श्याम चौधरी, पंकज कुमार शिशु, सतीश कुमार बीरू, विजय कुमार सिंह, रामसखा महतो आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।