BJP s Amritkal Campaign Celebrated in Begusarai with Emphasis on Modi s Governance ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के सौर्य को सलाम कर रही दुनिया: वीरेश, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBJP s Amritkal Campaign Celebrated in Begusarai with Emphasis on Modi s Governance

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के सौर्य को सलाम कर रही दुनिया: वीरेश

विकसित भारत अभियान में मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर आयोजित संकल्प सभा में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताक संवाददाता। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के बेगूसराय पूर्वी मंडल की बैठक बुधवार को डुमरी के पतापुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 18 June 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के सौर्य को सलाम कर रही दुनिया: वीरेश

मटिहानी, एक संवाददाता। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के बेगूसराय पूर्वी मंडल की बैठक बुधवार को डुमरी के पतापुर मध्य विद्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष वशिष्ठ शर्मा की अध्यक्षता में संकल्प सभा आयोजित की गई। इसमें भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल अभियान के अवसर पर यह कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह मटिहानी विधानसभा के प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल अमृतकाल कहा जाता है। मोदी सरकार ने जो काम किया उसकी कल्पना कांग्रेस के किसी प्रधानमंत्री से नहीं की जा सकती है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अब दुश्मनों को घर में घुसकर मारता है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के सौर्य को आज दुनिया सलाम कर रही है। भगवान राम की जन्म भूमि पर मंदिर का निर्माण 500 साल बाद संभव हो पाया है। यह भारत के प्रधानमंत्री मोदी की देन है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का सपना भी सकार हुआ है। 25 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर लाया गया। मटिहानी विधानसभा के संयोजक सीताराम सिंह ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के अंदर कई योजना का लाभ देश के सभी लोगों को मिल रहा है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना और अन्य योजना जो गरीब जन कल्याण के लिए चलाया जा रहा है। मौके पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, नगर मंडल पश्चिम के अध्यक्ष नीरज झा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष वशिष्ठ शर्मा, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष प्रकाश राय, ग्रामीण पश्चिम के मंडल अध्यक्ष विनीत कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।