Chandauli District Prepares Flood Relief Plan Ahead of Monsoon मानसून काल में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को पुख्ता रखें तैयारी, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsChandauli District Prepares Flood Relief Plan Ahead of Monsoon

मानसून काल में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को पुख्ता रखें तैयारी

Chandauli News - बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त अफसर बैठक में स्वयं प्रतिभाग करें नहीं तो शासन स्तर से होगी कार्रवाईअफसर बैठ

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 19 June 2025 02:27 AM
share Share
Follow Us on
मानसून काल में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को पुख्ता रखें तैयारी

चंदौली। आगामी मानसून काल में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में बाढ़ राहत कार्य की योजना तैयार की गई। इस दौरान बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए पुख्ता तैयारी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई की बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग ठोस कदम के साथ बेहतर रणनीति बनाते हुए आपदा संबंधित कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि राहत कैंपों की स्थापना एवं संचालन संबंधित सभी उप जिलाधिकारी तहसील स्तर पर अंतर्विभागीय बैठक करें।

साथ ही संबंधित को आवश्यक निर्देश जारी किया जाए। संभावित बाढ़ से प्रभावित गांव में नाव एवं मोटर बोट की व्यवस्था एवं अन्य संबंधित तैयारी कर लिया जाए। वहीं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए जगहों का चिन्हांकन कर लिया जाए। उन्होंने वज्रपात से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिया। बाढ़ में प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्र का आंकलन कर आवश्यक तैयारी किया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, जल निगम, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देश दिया कि अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर लिया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से संबंधित दवाओं की उपलब्धता एवं वैक्सिनेशन की उपलब्धता एवं तैयारी के बारे में जानकारी ली। साथ ही राहत शिविर में दवाओं की 24 घंटा उपलब्धता सुनिश्चित रखेंगे। उन्होंने बाढ़ की महत्वपूर्ण सूचनाओं को संबंधित अधिकारियों एवं बाढ़ क्षेत्रों से संभ्रांत लोगों को जोड़कर वाट्सअप ग्रुप बनाए जाने का निर्देश दिया। ताकि गंगा नदी, डैम, गढ़ई नदी के जलस्तर एवं अन्य जरूरी जानकारी सभी को समय से पता चल सके। इस मौके पर अंत में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को पिछले पांच वर्षों में प्रभावित गांवों एवं अन्य बाढ़ प्रभावित स्थलों की जानकारी मांगी है। कहा कि आपदा कब और किस प्रकार आ सकता है। इसके लिए सभी तैयारियों की व्यवस्था पहले से रखी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी दिलीप श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईके राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश कुशवाहा, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा, एआर कोऑपरेटिव श्रीप्रकाश सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, आपदा विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।