चकबल में संवाद, उमड़ी महिलाओं की भीड़
फ़ोटो नं. 19, चकबल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़।ल में बुधवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वार्ड पार्षद पवन शर्मा ने अगुआई की। मौके पर मुख्य पार्षद बबिता
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 11 June 2025 08:17 PM

गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बीहट नगर परिषद के गढ़हरा वार्ड 20 चकबल में बुधवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वार्ड पार्षद पवन शर्मा ने अगुआई की। मौके पर मुख्य पार्षद बबिता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यालयकर्मी मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण, बिजली, हाईमास्ट लाइट समेत कई समस्याओं से शिविर में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। उक्त शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।