आयुष्मान अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए पोठिया व ठाकुरगंज सीएचसी प्रभारी सम्मानित
किशनगंज । एक प्रतिनिधिआयुष्मान अभियान में उत्कृष्ट कार्य लिए पोठिया व ठाकुरगंजआयुष्मान अभियान में उत्कृष्ट कार्य लिए पोठिया व ठाकुरगंजआयुष्मान अभियान

किशनगंज, एक प्रतिनिधि। स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और जनकल्याण की भावना को लेकर किशनगंज जिले ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता का प्रमाण दिया है। आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड निर्माण अभियान में जिले को पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जो न केवल जिला प्रशासन बल्कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि के क्रम में आज जिला पदाधिकारी विशाल राज के द्वारा सीएचसी पोठिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) डॉ. शाहिद रजा अंसारी एवं ठाकुरगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) डॉ. डॉ. अखलाकुर रहमान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन दोनों चिकित्सा पदाधिकारियों के नेतृत्व में उनके क्षेत्रों में रिकॉर्ड स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे हजारों जरूरतमंद परिवार योजना से लाभान्वित हो सके।
जिले ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत विशेष कार्ड निर्माण अभियान में राज्यभर में तीसरे स्थान पर आकर अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज कराई है। अभियान में जिले में 66 हजार 618 से अधिक लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, जिनमें 847 वरिष्ठ नागरिक (70 वर्ष से ऊपर) भी शामिल हैं। इस उपलब्धि के सम्मान में जिलाधिकारी विशाल राज ने पोठिया और ठाकुरगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, पौआखाली और बहादुरगंज नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों, और ठाकुरगंज एवं पोठिया प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा की यह केवल सम्मान नहीं बल्कि ज़मीनी मेहनत की पहचान है। सभी पदाधिकारी और कर्मियों ने जिस समर्पण से कार्य किया, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने अन्य पदाधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी इससे प्रेरणा लेने की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।