Hindustan s Campaign Improves Water Crisis in Mango Area जलसंकट पर जागा मानगो नगर निगम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsHindustan s Campaign Improves Water Crisis in Mango Area

जलसंकट पर जागा मानगो नगर निगम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की मुहिम के तहत मानगो क्षेत्र में जलसंकट और गंदे पानी की समस्या का समाधान शुरू हो गया है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने वाटर ट्रीटमेंट...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 14 June 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
जलसंकट पर जागा मानगो नगर निगम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से मानगो क्षेत्र में जलसंकट और गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर शुरू की गई मुहिम का प्रभाव दिखने लगा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर मानगो नगर निगम हरकत में आया। शुक्रवार को निगम के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को मानगो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का सीधा मकसद इंटकवेल और ट्रीटमेंट प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही को समझना और पानी आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार लाना था। उपनगर आयुक्त ने गंदगी से लेकर लो प्रेशर तक की समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने साफ तौर पर पूछा कि किन-किन इलाकों में जल संकट ज्यादा है और उनकी रिपोर्ट तत्काल मांगी।

निरीक्षण के दौरान ब्लीचिंग और क्लोरीन की मात्रा, साफ-सफाई, कर्मियों की संख्या, पानी स्टॉक पंजी और लैब में पानी की गुणवत्ता का परीक्षण किया। पानी में क्लोरीन की मात्रा को भी बारीकी से जांचा गया। उन्होंने मौके पर संबंधित कर्मियों को दिशा-निर्देश देकर कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पानी की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।