jdu spokesperson arvind nishad become chairman of fishermen commission बिहार चुनाव से पहले JDU प्रवक्ता अरविंद निषाद को बड़ी जिम्मेदारी, मछुआरा आयोग के बने अध्यक्ष, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newsjdu spokesperson arvind nishad become chairman of fishermen commission

बिहार चुनाव से पहले JDU प्रवक्ता अरविंद निषाद को बड़ी जिम्मेदारी, मछुआरा आयोग के बने अध्यक्ष

बिहार में 31 मई 2025 को मछुआरा आयोग का गठन किया गया था। इसके एक सदस्य विद्या सागर सिंह निषाद के सदस्य बनने से इनकार के बाद अरविंद को मौका दिया गया है। अरविंद निषाद इससे पहले अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तानSun, 15 June 2025 06:47 AM
share Share
Follow Us on
बिहार चुनाव से पहले JDU प्रवक्ता अरविंद निषाद को बड़ी जिम्मेदारी, मछुआरा आयोग के बने अध्यक्ष

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। बिहार चुनाव से पहले जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बिहार में 31 मई 2025 को मछुआरा आयोग का गठन किया गया था। इसके एक सदस्य विद्या सागर सिंह निषाद के सदस्य बनने से इनकार के बाद अरविंद को मौका दिया गया है। अरविंद निषाद इससे पहले अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं।

अरविंद निषाद को लेकर कहा जाता है कि नीतीश कुमार की पार्टी में वो निषाद वर्ग के बीच एक प्रभावशाली नेता हैं। दरअसल पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की तरफ से पहले जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, विद्या सागर सिंह निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य बनाया गया था। हालांकि, बाद में विद्या सागर सिंह ने आयोग का सदस्य बनने को लेकर असमर्थता जताई थी। लिहाजा विभाग की तरफ से अब जो अधिसूचना जारी की गई है उसमें कहा गया है कि अरविंद निषाद इस आयोग के अध्यक्ष होंगे।

ये भी पढ़ें:दक्षिण बिहार में कब तक पड़ेगी गर्मी, उत्तर में बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक बालू खनन पर रहेगी रोक, बाहर भेजने पर भी पाबंदी; जानें