akshay kumar starrer film Houseful 5 Box Office Day 9 read here Housefull 5 Box Office Day 9: अक्षय कुमार की फिल्म को हुआ शनिवार का फायदा, कमा डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडakshay kumar starrer film Houseful 5 Box Office Day 9 read here

Housefull 5 Box Office Day 9: अक्षय कुमार की फिल्म को हुआ शनिवार का फायदा, कमा डाले इतने करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। फिल्म को वीकेंड का फायदा हो रहा है, मिले-जुले रिव्यू के बाद भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है। आज रविवार को फिल्म को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSun, 15 June 2025 06:46 AM
share Share
Follow Us on
Housefull 5 Box Office Day 9: अक्षय कुमार की फिल्म को हुआ शनिवार का फायदा, कमा डाले इतने करोड़

अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म हाउसफुल 5 ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। इस फिल्म को दूसरे वीकेंड का फायदा हो रहा है। हाउसफुल 5 ने अपने दूसरे शनिवार यानी 9 वें दिन कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी की है। 2 क्लाइमेक्स में बनी इस फिल्म को ऑडियंस को पसंद कर रही है। अब तक फिल कुल 142 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

शनिवार को कमाए इतने करोड़

Sacnilk पर दी गई जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 ने अपने दूसरे शनिवार यानी 9 वें दिन 9 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे पहले 8 वें दिन फिल्म सिर्फ 6 करोड़ कमा पाई थी। ऐसे में वीकेंड का फायदा कमाई के आंकड़ों में देखा जा सकता है। आज रविवार को उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 11 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है। ऐसे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस सफल साबित होती दिख रही रही। भारत में इस फिल्म ने अभी तक 142.25 करोड़ की कमाई कर ली है।

मर्डर मिस्ट्री को मिला प्यार

तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म हाउसफुल 5 में एक मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई है। रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन ने जॉली का किरदार निभाकर कंफ्यूजन बढ़ा दी है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो साजिद खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को उन्होंने खुद लिखा है। अक्षय, रितेश और अभिषेक बच्चन के साथ जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नर्गिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर, जॉनी लीवर और आकाशदीप साबिर जैसे एक्टर्स ने काम किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।