कई एक्टर्स अपनी जर्नी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू करते हैं। उनके किरदार ने आज भी फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हुई है। आज हम आपको ऐसी ही एक स्टार किड के बारे में बताने वाले हैं जिसे छोटा अमिताभ बच्चन कहा जाता था।
इतना ही नहीं कहा जाता है कि वह उस समय के सबके महंगे चाइल्ड एक्टर थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों में अमिताभ के बचपन के रोल निभाए हैं। हालांकि अब वह फिल्मों का हिस्सा नहीं हैं।
जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वह हैं मयूर राज वर्मा। मयूर कई फिल्मों में बिग बी के बचपन का रोल करते थे और उन्हें पसंद भी किया जाता था।
मयूर ने कम समय में ही अपनी खास पहचान बना ली थी। लेकिन जब तक उनका ग्राफ ऊपर बढ़ता, उन्होंने फिल्में छोड़ दी।
मयूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मुकद्दर का सिकंदर से की। इसके बाद वह लावारिस में नजर आए। वह भी किसी स्टार से कम नहीं हो गए थे।
इसके बाद मयूर को एक बड़ा ब्रेक मिला टीवी शो महाभारत से। इस शो में उन्होंने अभिमन्यू का किरदार निभाया था। शो में मयूर को पसंद तो किया गया, लेकिन उन्हें इसके बाद ज्यादा प्रोजेक्ट्स नहीं मिले।
मयूर ने फिर एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया और अपना बिजनेस शुरू किया।
मयूर अब वेल्स में रहते हैं और वहां उनका इंडियन रेस्टोरेंट है। उनकी पत्नी नूरी ही वहां शेफ हैं। इनके 2 बच्चे हैं।