लखीसराय : जनता दरबार में हुआ भूमि विवादों का निपटारा, थानों में लगा समाधान शिविर
लखीसराय में हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी मिलकर जनता की समस्याएं सुनते हैं। इस बार विशेष रूप से भूमि विवादों का निपटारा किया गया। बड़ी संख्या में...

लखीसराय । एक प्रतिनिधि जिले में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार के तहत लखीसराय के सभी थाना परिसरों में थानाध्यक्ष एवं संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनी गईं और विशेष रूप से भूमि विवादों के मामलों का निपटारा किया गया। नगर थाना में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार साहनी और अंचल कर्मी जय कुमार के नेतृत्व में वही कविया थाना में थाना अध्यक्ष अमित कुमार और अंचल के आरो के नेतृत्व में आने वाले लोगों की समस्या सुनी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर थाना पहुंचे। खासकर जमीन से जुड़ी शिकायतों जैसे सीमांकन, कब्जा विवाद, पैतृक संपत्ति बंटवारा, रास्ते की समस्या आदि को लेकर लोगों ने अपनी बातें रखीं।
अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही कई मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया।जनता दरबार में यह प्रयास किया गया कि ज्यादा से ज्यादा मामलों को तुरंत निष्पादन किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। थानाध्यक्षों और अंचल अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि भूमि विवादों को लेकर यदि किसी भी पक्ष द्वारा अनुचित दबाव या अतिक्रमण की शिकायत पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त उपस्थिति ने लोगों में विश्वास का वातावरण पैदा किया। जिला प्रशासन का यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवादों को त्वरित समाधान देने की दिशा में कारगर साबित हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।