खतौली में कबूतर बाजी की आड़ में सट्टा बाजार गरम
Muzaffar-nagar News - कोतवाली क्षेत्र में कबूतर बाजी का सट्टा खुलेआम चल रहा है। शुक्रवार को हजारों रुपये का सट्टा लगा, जिसमें पांच सटोरियों ने भाग लिया। कबूतरों को नशा कराकर आसमान में उड़ाया जाता है, और जो कबूतर अधिक समय...

कोतवाली क्षेत्र में सटटे का कारोबार खुलेआम चल रहा है। पर्ची वाला सटटा तो चल रही रहा है कबूतर बाजी की आड में भी सटटे का कारोबार चल रहा है। शुक्रवार को कबूतर बाजी में हजारों रूपये के सट्टा लगा होने की जानकारी मिली है। कबूतर बाजी में पांच सटोरियों ने प्रतिभाग किया था। शुक्रवार को कस्बे में कबूतरबाजी का सट्टा लगाया गया जिसमें पांच लोगों ने प्रतिभाग किया। बताया गया कि कबूतर बाजी में हजारों का सटटा लगाया गया। कबूतर बाजी पर लगे सटटे की दिनभर नगर में चर्चा रही। बताया गया है कि कबूतर बाज सटटा लगाने से पहले अपने कबूतरों को नशा करा देते है,उसके बाद कबूतरों को पिंजरे से आसमान से उड़ा दिया जाता है,जिसका कबूतर अधिक समय तक आसमान में रहता है सटटे में लगाई गई रकम उसको दे दी जाती है।
कस्बे के नई आबादी, जैन नगर, इस्लामनगर,पक्का बाग,सददीक नगर में खुलेआम कबूतर बाजी में सटटा खेला जा रहा है। रकम के साथ-साथ सटोरिया मिठाई की भी शर्त लगाते हैं। इस संबंध में खतौली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।