Demand for Four-Lane Highway in Manjhaul Begusarai to Improve Connectivity and Safety स्टेट हाईवे-55 को फोरलेन बनाने की मांग, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsDemand for Four-Lane Highway in Manjhaul Begusarai to Improve Connectivity and Safety

स्टेट हाईवे-55 को फोरलेन बनाने की मांग

मंझौल में लोगों ने बेगूसराय रोसड़ा स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग की है। 77 वर्षों बाद भी मंझौल रेलवे से नहीं जुड़ा है, जिससे सड़क यातायात पर दबाव है। क्षेत्र के विकास और दुर्घटनाओं में कमी के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 19 March 2025 09:23 PM
share Share
Follow Us on
स्टेट हाईवे-55 को फोरलेन बनाने की मांग

मंझौल, एक संवाददाता। बेगूसराय रोसड़ा स्टेट हाईवे को फोर लाइन बनाने की मांग क्षेत्र के लोगों के द्वारा उठती जा रही है। आजादी के लगभग 77 वर्षों के बाद भी अनुमंडल मुख्यालय मंझौल रेल सेवा से नहीं जुड़ पाया है। बेगूसराय जिले के पांच अनुमंडलों में मंझौल एकमात्र अनुमंडल मुख्यालय है जो रेलवे से अभीतक नहीं जुड़ पाया है। रेल सेवा नहीं रहने के कारण सड़क यातायात पर काफी दबाव रहता है। स्टेट हाईवे 55 जीवन रेखा का काम करती है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार वाहनों व बाइकों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाना बिल्कुल आवश्यक है। फोरलेन बनाने से दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आएगी तथा क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। अंबेडकर युवा क्लब मंझौल के सुभाष कुमार, संजीव कुमार, देसी चिकित्सा डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. दिनेश आदि ने स्टेट हाईवे 55 को फोरलेन बनाने की मांग सरकार से की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।