DM Tushar Singla Inspects Development Schemes in Begusarai s Garhpura Block दुनही पंचायत के वार्ड नंबर एक में रक्सी पोखर का होगा सौंदर्यीकरण , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsDM Tushar Singla Inspects Development Schemes in Begusarai s Garhpura Block

दुनही पंचायत के वार्ड नंबर एक में रक्सी पोखर का होगा सौंदर्यीकरण

गढ़पुरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतां में संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण गुरुवार को डीएम ने किया

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 12 June 2025 07:53 PM
share Share
Follow Us on
दुनही पंचायत के वार्ड नंबर एक में रक्सी पोखर का होगा सौंदर्यीकरण

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गढ़पुरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतां में संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण गुरुवार को डीएम तुषार सिंगला ने किया। रजौड़ पंचायत में आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस केन्द्र के निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया। आयुष्मान भारत हेल्थ एंड विलनेस केन्द्र में पौधारोपण भी किया गया। वहीं दुनही पंचायत के वार्ड नंबर एक में रक्सी पोखर के सौंदर्यीकरण कराने का निर्देश दिया गया। बिहार केसरी डॉ श्रीकृषण सिंह स्मारक इंटर महाविद्यालय में खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। साथ ही बास्केटबॉल खेल मैदान का उद्घाटन भी किया गया।

गढ़पुरा पंचायत स्थित नमक सत्याग्रह स्थल में बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्याणर्पण किया गया तथा परिसर में ही पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। नमक सत्याग्रह स्थल पर समीक्षा बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। इसमें सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि एंव आमलोग उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों से एक करके अपने क्षेत्र विशेष की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड परिसर के पास स्थित पोखर के सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। रजौड़ के कसरा गांव में पोखर एवं छट घाट निर्माण कराने की मांग की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए गढ़पुरा मार्केट में पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग से की गई। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसपर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कहीं। वहीं गढ़पुरा स्टेशन पर आरपीएफ की प्रतिनियुक्ति एवं स्टेशन की सौंदर्यीकरण की मांग की गई। गढ़पुरा को बनाया जाएगा पर्यटन केंद्र डीएम ने कहा कि गढ़पुरा प्रखंड में बाबा हरिगिरीधाम मंदिर है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा शुरू किये गये नमक सत्याग्रह स्थल यहीं है। इसलिए गढ़पुरा की धरती ऐतिहासिक है। कहा कि आने वाले दिनों स्थान पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए दोनों स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। गढ़पुरा प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाएं के समय पर पूर्ण कराने पर जोर दिया। बैठक के बाद 5 लाभुको को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड, 8 लाभुकों को राशन कार्ड एवं 5 लाभुकों को एमएमडीपी कीट उपलब्ध कराया गया। मौके पर जीविका दीदियों द्वारा स्वयं से निर्मित पदार्थ जिला पदाधिकारी को भेंट किया गया। निरीक्षण के क्रम मे उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार के अलावा जिला परिवहन अधिकारी, अनुमंडल अधिकारी बखरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़पुरा सहित अन्य थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।