मटिहानी में किसानों ने दिया धराना
मटिहानी में माकपा नेता अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 2024 की खरीफ फसल सहायता सूची से सात पंचायतें वंचित रखी गई हैं। मटिहानी प्रखंड में बाढ़ और सिपेज के...

मटिहानी। माकपा नेता अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व किसानों ने मटिहानी में प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जनार्दन सिंह एवं संचालन नवल किशोर सिंह ने किया। माकपा नेता अंजनी सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 खरीफ फसल सहायता सूची से प्रखंड के सात पंचायतों को वंचित रखा गया है। रामदीरी एक, रामदीरी दो, रामदीरी चार, मटिहानी दो , मनिअप्पा ,बलहपुर दो एवं सफापुर पंचायत शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में खरीफ फसल संपूर्ण प्रखंड के किसानों का बर्बाद हो गया था। एक तरफ गंगा की बाढ़ थी। दूसरे तरफ सिपेज का पानी था। सरकार के द्वारा सभी पंचायत के किसानों को फसल सहायता देने की घोषणा की गई थी।
फसल सहायता सूची बनाई गई। इसमें मटिहानी प्रखंड में कुल 16 पंचायत है 16 पंचायत में से 7 पंचायतों को वंचित कर दिया गया है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय राय, पंकज कुमार ,मनोहर सिंह ,कारेलाल सिंह, वीर बहादुर सिंह, कार्तिक पासवान, नंदन सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।