नीति आयोग के अधिकारियों ने लिया जायजा
नीति आयोग के अधिकारियों ने तेघड़ा के आकांक्षी प्रखंड का मूल्यांकन किया। अतिरिक्त मिशन निदेशक आनंद शेखर और प्रेम प्रकाश ने बरौनी-एक पंचायत का दौरा किया और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का अवलोकन किया। पंचायत...

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि।नीति आयोग के अधिकारियों ने आकांक्षी प्रखंड के क्रियाकलाप का मूल्यांकन करने पहुंचे। आयोग के अतिरिक्त मिशन निदेशक आनंद शेखर एवं प्रेम प्रकाश द्वारा बरौनी-एक पंचायत का दौरा किया। पंचायत में उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का अवलोकन किया। आयोग के अधिकारियों के साथ पंचायत के मुखिया पंकज कुमार, जिला योजना अधिकारी, बीडीओ राकेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम कृष्ण, स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर पंकज, जीविका के प्रखंड प्रबंधक, पिरामल फाउंडेशन के दीपक मिश्रा, ज्ञानोदय प्रकाश और अवनीश चंद्रा, लोहिया मिशन के कार्यकर्ता, जीविका समूहों की दीदी, स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता भाग लिया। मौके पर मुखिया पंकज कुमार राधे राधे ने पंचायत की समस्या को रखते हुए बताया कि पंचायत के विकास के लिए उन्हें राशि की उपलब्धता नहीं रहती है।
उन्होनें बताया कि कई बार केन्द्र सरकार की राशि लौटा दी जाती है। लेकिन पंचायत के विकास में खर्च करने नहीं दिया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।