Farmers Dialogue Workshop in Madhubani Emphasizing Crop Rotation and Organic Fertilizers फसल चक्र अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं किसान, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsFarmers Dialogue Workshop in Madhubani Emphasizing Crop Rotation and Organic Fertilizers

फसल चक्र अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं किसान

Maharajganj News - झनझनपुर में कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिवपूजन यादव ने फसल चक्र अपनाने और जैविक खादों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि खेतों की उर्वरता बढ़ाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 11 June 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
फसल चक्र अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं किसान

झनझनपुर। मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत मधुबनी, मिश्रौलिया और मठिया गांव में कृषि संकल्प अभियान के तत्वावधान में किसान संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिवपूजन यादव ने कहा कि किसान हर बार सिर्फ एक ही फसल न लगाकर फसल चक्र अपनाकर खेतों की उर्वरता को बढ़ा सकते हैं। कहा कि जुताई से लेकर कटाई तक समय समय पर राय लेकर अपनी उत्पादकता को भी बढ़ा सकते हैं। किसान खेतों में जैविक खादों का अधिक मात्रा में उपयोग करें, जिससे खेतों में निरन्तरता के साथ ही परिवार के लोग स्वस्थ रहें। संतराज यादव ने कहा कि खेत में प्रयोग लाए जाने वाले कृषि निवेशों में सबसे महंगा रासायनिक उर्वरक होता है।

इस अवसर पर विनोद कुमार, रमेश पटेल, प्रभु चौरसिया, संत मुनि त्रिपाठी, नागेन्द्र कुमार, पिंटू, विजय कुमार शर्मा, चंद्रभान, जगदीश यादव, कपिल कुमार, रामकेश्वर रैना, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।