Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsDemand for Fire Ambulances in Urban Areas of Western Uttar Pradesh
फायर एंबुलेंस की मांग उठाई
Agra News - पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने फायर एंबुलेंस की मांग की है। आगरा में संकरी गलियों और घनी बस्तियों के कारण, फायर एंबुलेंस जल्दी घटनास्थल पर पहुँचने में मदद कर सकती है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 12 June 2025 09:17 PM

शहर और घनी बस्तियों के लिए फायर एंबुलेस तैयार कराए जाने की मांग शासन प्रशासन से की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि आगरा में अनेक स्थानों पर संकरी गलियां, घने बाजार और बस्तियां हैं। यदि फायर एंबुलेंस बन जाएगी तो वह जल्दी ही घटनास्थल पर पहुंचेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष निधि अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, शिव बहादुर सिंह, चरणजीत थापर, राकेश यादव, राजीव अग्रवाल, नैना बंसल, रवि अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रितेश गोयल आदि ने किनारी बाजार की घटना पर दुख जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।