बेटी से मिलने की हसरत रह गई अधूरी,जानिए विजय रुपाणी के परिवार में कौन-कौन है?
Vijay Rupani Death News:विजय रुपाणी की पत्नी अंजली रूपाणी भी भाजपा से जुड़ी हैं और महिला मोर्चा के कामों में लगी रहती हैं। गुजरात के पूर्व सीएम का जन्म म्यांमार में हुआ था।

गुरुवार 12 जून यानी आज की दोपहर किसी बुरे सपने की तरह सच हुई। 240 लोगों को लेकर अहमदाबाद से उड़े एयर इंडिया के विमान ने जैसे कभी न लौटने के लिए हवा में उड़ान भरी थी। सेकेंडों में जैसे सब खत्म हो गया। उन 240 लोगों में एक नाम गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का भी था। वह बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। बेटी से मिलने की उनकी हसरत अधूरी ही रह गई। राजकोट वाले घर में प्रार्थनाओं का खूब दौर चला,लेकिन कुछ काम न आया। आइए जानते हैं कि विजय रुपाणी के परिवार में कौन-कौन है?
विजय रुपाणी के परिवार में कौन-कौन?
विजय रुपाणी के परिवार में उनके अलवा उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़के और एक लड़की है,वही लड़की जिससे मिलने रुपाणी लंदन जा रहे थे। बड़ा बेटा ऋषभ रुपाणी हैं और वह इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। बेटी का नाम राधिका रुपाणी है जो फिलहाल लंदन में हैं और अपने पति निमित मिश्रा के साथ रहती हैं। तीसरा और सबसे छोटा बेटा पूजित इस दुनिया में नहीं है। उसका एक हादसे में निधन हो गया था। पिता विजय रुपाणी ने बेटे पूजित के नाम पर मेमोरियल ट्रस्ट भी बना रखा है। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना है।
म्यांमार से आए थे विजय रुपाणी
विजय रुपाणी की पत्नी अंजली रूपाणी भी भाजपा से जुड़ी हैं और महिला मोर्चा के कामों में लगी रहती हैं। गुजरात के पूर्व सीएम का जन्म म्यांमार में हुआ था। उनके पिता का नाम रमनिकलाल और माता का नाम मयाबेन रूपाणी था। विजय अपने 7 भाइयों में सबसे छोटे थे। म्यांमार के यांगून शहर से विजय रुपाणी का परिवार राजकोट आया और यहीं बस गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।