Samajwadi Party s PDA Cycle Yatra Aiming for Victory in Upcoming Elections पीडीए साइकिल यात्रा का सपाइयों ने किया स्वागत , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsSamajwadi Party s PDA Cycle Yatra Aiming for Victory in Upcoming Elections

पीडीए साइकिल यात्रा का सपाइयों ने किया स्वागत

Etah News - समाजवादी पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए साइकिल यात्रा निकाली। शुक्रवार को यह यात्रा विकास खंड अलीगंज के गांव असदपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यह यात्रा कासगंज से...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाFri, 13 June 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
पीडीए साइकिल यात्रा का सपाइयों ने किया स्वागत

समाजवादी पार्टी प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए साइकिल यात्रा निकाल रही है। शुक्रवार को साइकिल यात्रा विकास खंड अलीगंज क्षेत्र के गांव असदपुर पहुंची। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सुभाष शाक्य, समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विनोद फौजी, कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का फूल माला पहनकर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष सुभाष शाक्य ने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अजय यादव द्वारा पीडीए साइकिल यात्रा निकाली जा रही है जो कि कासगंज से शुरू होकर सहावर, पटियाली, अलीगंज, भोगांव, मैनपुरी, करहल, नेताजी मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल सैफई से लखनऊ होते हुए पूरे पूर्वांचल की सभी विधानसभा में भ्रमण करेगी।

पार्टी का उद्देश्य है कि पीडीए के समाज को संगठित कर आगामी चुनाव में लोकसभा चुनाव की तरह विजय प्राप्त करना है। योगेश कश्यप, मुनेंद्र यादव, योगेश यादव, चंदन यादव, अजय वीर कठेरिया, हरिओम गौतम, हरिकिशन फौजी, पंकज सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।