पुलिस ने दुष्कर्म मामले में दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
बछवाड़ा पंचायत में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में शुभम कुमार ईश्वर और प्रकाश कुमार चौधरी शामिल हैं। दोनों आरोपितों को न्यायिक...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 21 April 2025 08:07 PM

बछवाड़ा। थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत में पुलिस ने छापेमारी कर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में मरांची गांव निवासी विजय कुमार ईश्वर के 21 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार ईश्वर उर्फ अभय व बछवाड़ा गांव निवासी प्रेम चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार चौधरी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।