प्रशांत किशोर के आगमन से मटिहानी की राजनैतिक तस्वीर बदलेगी: कुशेश्वर भगत
बेगूसराय में जन सुराज पार्टी के नेता कुशेश्वर भगत ने कहा कि प्रंशात किशोर का आगमन मटिहानी विधानसभा की राजनीति को बदल देगा। वे 8 जून को केएल हाई स्कूल में सभा करेंगे। पार्टी पिछड़ापन दूर करने और रोजगार...

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रंशात किशोर के आगमन से मटिहानी विधानसभा की राजनैतिक तस्वीर बदलेगी। ये बातें जन सुराज के नेता कुशेश्वर भगत ने कहीं। उन्होंने बताया कि जनसुराज पार्टी के प्रणेता प्रंशात किशोर का आगमन आठ जून को मटिहानी केएल हाई स्कूल में संध्या पांच बजे होगा। उस निमित्त डोर टू डोर सम्पर्क कर आमलोगों को सभा में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। शहर के पसपुरा, विशनपुर, डुमरी, राजापुर, ऐघु, नुरपुर, दरियापुर, बहदरपुर आदि जगह लोगों से सम्पर्क किया गया। उन्होंने कहा कि मटिहानी का पिछड़ापन दूर जनसुराज पार्टी ही करेंगी। लाखों लोग प्रत्येक साल बाढ़ से प्रभावित होते हैं।
आर्थिक, मानसिक व सामाजिक तौर पर क्षति होती है। उस कटाव से स्थायी निदान निकालेंगे। तकनीकी शिक्षण संस्थान की स्थापना होगी। छोटे छोटे लघु उद्योग की स्थापना कर के रोजगार के अवसर बढ़ाये जाएंगे। अपराधियों पर अंकुश लगेगा। कहा कि वर्तमान मेंअफसरशाही का बोलबाला है। थाना में शरीफ व्यक्ति जाने से डरते हैं। जन्म मृत्यृ प्रमाणपत्र भी रिश्वत के बिना नहीं बनता है। जनसुराज जाति नहीं जमात और जनता के विश्वास की बात करता है। कहा कि जनता के विश्वास के साथ बिहार की सरकार बदलनी है। महिलाओं की सुरक्षा, नौजवानों को रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य तथा वृद्धा पेंशन बढ़ाना सभी मुख्य जनसुराज का संकल्प है। मौके पर रामसागर चौधरी, पूर्व षार्पद रीता पासवान, मुनीलाल शर्मा, श्रवण कुमार, उषा देवी व अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।