RJD Celebrates Lalu Prasad Yadav s 78th Birthday with Enthusiasm in Begusarai राजद ने सदस्यता अभियान चलाकर मनाया लालू प्रसाद का जन्मदिन , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsRJD Celebrates Lalu Prasad Yadav s 78th Birthday with Enthusiasm in Begusarai

राजद ने सदस्यता अभियान चलाकर मनाया लालू प्रसाद का जन्मदिन

बेगूसराय में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी मनाई। विभिन्न स्थानों पर राजद कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 11 June 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
राजद ने सदस्यता अभियान चलाकर मनाया लालू प्रसाद का जन्मदिन

बेगूसराय। बाघा स्थित महानगर राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्म दिन मनाया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा किया गया। अध्यक्षता महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो ने की। संचालन अधिवक्ता पवन गांधी ने किया। समारोह में प्रधान महासचिव अभिराम सिंह, सुबोध कुमार, रीना जायसवाल, पूनम देवी, सुमन देवी, सहजानंद यादव, अजय कुमार चंद्रवंशी, महावीर यादव रामवली यादव मो महफूज आदि थे. नावकोठी से नि.सं. के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया अध्यक्षता जिला सचिव पशुपति पासवान ने की।

जिला अध्यक्ष मोहित यादव, सुरेन्द्र पासवान, अब्दुल कुद्दुस, चंद्रदेव पासवान, शिवपूजन चौधरी, मो. बिस्मिल्लाह, मो. मन्नान,सीताराम तांती आदि थे। गढ़हरा(बरौनी) से ए.सं. के अनुसार पूर्व रेलमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस पर राजद सदस्यता अभियान चलाया गया। गढ़हरा में राजद नेत्री प्रियंका मिश्रा ने दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई व मिठाई का वितरण किया। इस मौके पर अशोक कुमार मुन्ना, मंटुन सिंह, मुन्ना सिंह, राजकुमार राय, अजीत सिंह, बाबू साहेब सिंह, रविन्द्र कुंवर आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।