रेल टिकट के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार
बरौनी में आरपीएफ ने मंगलवार रात एक कुली को रेल यात्री के टिकट में छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पकड़े गए कुली की पहचान अमरजीत राय के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 19 March 2025 08:51 PM

बरौनी। आरपीएफ बरौनी ने मंगलवार की रात रेलयात्री के रेल टिकट से छेड़ छाड़ करने के आरोप में बरौनी मुख्य टिकट घर से बरौनी जंक्शन पर तैनात एक कुली को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि पकड़ाये आरोपित कुली की पहचान अमरपुर निवासी अमरजीत राय के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की सघन छानबीन की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।