Tragic Accident 56-Year-Old Man Dies After Hit by Unknown Vehicle in Begusarai सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTragic Accident 56-Year-Old Man Dies After Hit by Unknown Vehicle in Begusarai

सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बेगूसराय में गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 56 वर्षीय मनोज झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मनोज झा अपनी मेडिकल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 17 May 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बेगूसराय। गुरुवार रात सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघौल पोखर के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से 56 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मचहा निवासी मनोज झा पिता स्वर्गीय शालिग्राम झा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वे सिंघौल से अपनी मेडिकल दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिंघौल पोखर के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मनोज झा की मृत्यु की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।