Tragic Death of Young Man in Kumhi Panchayat After Falling from Palm Tree कुंभी में ताड़ के पेड़ से गिरने से युवक की मौत, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTragic Death of Young Man in Kumhi Panchayat After Falling from Palm Tree

कुंभी में ताड़ के पेड़ से गिरने से युवक की मौत

कुंभी पंचायत में रविवार को ताड़ के पेड़ से गिरने से 30 वर्षीय मंत्री सहनी की मौत हो गई। वह ताड़ का तड़कुला काटने के लिए चढ़ा था, लेकिन पैर फिसलने से गिर गया और गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 15 June 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
कुंभी में ताड़ के पेड़ से गिरने से युवक की मौत

चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। कुंभी पंचायत में रविवार को ताड़ के पेड़ से गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक कुंभी पंचायत के वार्ड आठ निवासी बिंदेश्वरी सहनी के 30 वर्षीय पुत्र मंत्री सहनी बताए गए हैं। बताया गया है कि रविवार की दोपहर मंत्री सहनी ताड़ पेड़ पर तड़कुला काटने के उद्देश्य से चढ़ा था। ऊपर तो पहुंच गया लेकिन जैसे ही तड़कुला काटना शुरू किया कि उसके तुरंत बाद उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने के बाद उसे गंभीर चोट आई। जानकारों ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगी जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसकी खबर सुनकर गांव के लोग जुटने लगे। देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद शव को मृतक के घर पर लाया गया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस कुंभी पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को बेगूसराय भेज दिया। मुखिया अशोक महतो, रमेश यादव, अरविंद कुमार यादव, राजाराम सहनी, दिनेश सहनी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।