बूढ़ी गंडक नदी के पबड़ा बोधी घाट में दो लोग डूबे
फोटोः 09, स्नान के क्रम में दो लोगों के डूबने के बाद पवड़ा में बूढ़ी गंडक नदी के बौधी घाट पर उमड़ी लोगों की भीड़

मंझौल। एक संवाददाता मंझौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ी गंडक नदी के पबड़ा बौधी घाट में शुक्रवार के दोपहर दिन में स्नान के क्रम में पांच लड़के-लड़कियां डूब गए। इनमें तीन को बेहोशी की हालत में निकाल गया, लेकिन एक लड़का व एक लड़की नदी में डूब कर लापता हो गए। नदी में डूबे लड़के की पहचान पबड़ा वार्ड नंबर 06 निवासी मो.मुराद के पुत्र मो.एरम व लड़की का नाम मंझौल पंचायत 01 कमला वार्ड नंबर 14 निवासी मो. शमीम की लगभग 14 वर्षीय पुत्री खुशबू खातून के रूप में हुई। बेहोशी की हालत में निकाली गई तीन लड़कियों में एक लड़की मो. इसराइल की 26 वर्षीय पुत्री शवरूण का प्राथमिक उपचार अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अन्य लड़कियों का इलाज निजी क्लिनीकों में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में स्नान के क्रम में गहरे पानी में चले जाने एवं तेज धारा के कारण डूब रहे चार लड़कियों को मो. एरम ने बचाने का प्रयास किया। चार लड़कियों में तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चौथी लड़की को बचाने के क्रम में लड़की के साथ स्वयं भी नदी में डूब गया। घर में बड़ी बहन की शादी की चल रही थी तैयारी, खुशी मातम में बदला मंझौल पंचायत 01 एक कमला निवासी मो. शमीम के घर में उसकी बड़ी लड़की की शादी 11 मई को होने वाली थी। इसको लेकर दिल्ली में पढ़ाई कर रही छोटी बहन खुशबू अपने घर आई थी। घर में शादी की सारी तैयारियां चल रही थी। अचानक शुक्रवार के दोपहर में छोटी लड़की के नदी में डूबने की सूचना मिली। उक्त सभी दिल्ली में रहने वाले लड़के-लड़कियां गांव आई थीं। शुक्रवार के दोपहर दिन में गर्मी से बचने के लिए स्नान करने बूढ़ी गंडक नदी चली गई थी। परिजन समेत पिता मो. शमीम का रो-रोकर बुरा हाल था। स्वजनों से इस घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए पूछने पर स्वजन काफी आक्रोशित हो गए। पुलिस एवं 112 की टीम पहुंची घटना स्थल पर घटना की सूचना मिलने पर तत्काल 112 की टीम एवं मंझौल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। 112 की टीम ने बेहोश लड़की को अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़ घटना की सूचना मिलते ही नदी के किनारे एवं बांध पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही। स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ टीम बुलाने की मांग की। सीओ चेरिया बरियारपुर छुट्टी पर थे। एसडीओ के निर्देश पर बीडीओ चेरिया बरियारपुर एवं सीआई घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन के द्वारा स्थानीय गोताखोरों एवं नाव के सहारे नदी में लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास जारी था। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए एसडीआरएफ की टीम मनाने की मांग की। नदी में गोताखोरों एवं नाव के सहारे तत्काल सर्च ऑपरेशन जारी एसडीओ मंझौल प्रमोद कुमार के निर्देश पर बीडीओ चेरिया बरियारपुर के नेतृत्व में गोताखोरों एवं नाव की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। एसडीओ मंझौल प्रमोद कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई है, लेकिन सिमरिया घाट पर भीड़ भार के कारण एसडीआरएफ की टीम सिमरिया घाट में व्यस्त थी। रोड जाम रहने के कारण टीम कुछ विलंब से घटनास्थल पर पहुंचेगी। तत्काल बीडीओ एवं कर्मचारी के नेतृत्व में लापता लोगों को खोजने के लिए नदी में गोताखोरों एवं नाव के सहारे सर्च आपरेशन जारी है। लड़कियों को बचाने के क्रम में डूब गया युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार स्नान के क्रम में गहरे में चले जाने एवं तेज धार के कारण चार लड़कियां डूब रही थी। तीन लड़कियों को मो.एरम ने नदी से बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया। चौथी लड़की को बचाने के क्रम में लड़की के साथ स्वयं भी डूब गया। पबड़ा निवासी अधिवक्ता महबूब आलम पूर्व उप मुखिया मो.कासिम रिजवी ने बताया कि पबड़ा में बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न घाट खतरनाक है। बौधी घाट काफी खतरनाक है। पबड़ा में प्रायः प्रतिवर्ष नदी में डूबने की घटनाएं होती रहती हैं। नदी की धार तेज एवं पानी में गड्ढे हैं। नदी में स्नान के क्रम में दुर्घटनाएं होती रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।