कायस्थ महासभा का रक्तदान शिविर 14 को
Moradabad News - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट की बैठक पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में हुई। ट्रस्ट 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा, जिसमें विधायक रितेश गुप्ता और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। यह दिन विश्व...

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट की ओर से बैठक का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क दीनदयाल नगर में किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से 14 जून को रक्तदान शिविर, मिडटाउन क्लब, रामगंगा विहार में लगाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह व समाज सेवी सलिल सक्सेना होंगे। उस दिन विश्व रक्तदान दिवस भी मनाया जाता है। कहा कि इस दौरान ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा। रक्तदान के लिए लोग संस्था से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर दीपक सक्सेना, मेजर सुदेश भटनागर, अनिल सक्सेना, दिलीप भटनागर, गिरीश सक्सेना, बीके सक्सेना, मोनू भटनागर, शिल्पी सक्सेना, राहुल भटनागर आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।