Women Empowerment Dialogue Held in Samasa Panchayat Livelihood Schemes Discussed महिलाओं को योजनाओं की दी गई जानकारी, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsWomen Empowerment Dialogue Held in Samasa Panchayat Livelihood Schemes Discussed

महिलाओं को योजनाओं की दी गई जानकारी

समसा पंचायत में सीता और आकांक्षा जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी और मुख्यमंत्री के संदेश साझा किए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 12 May 2025 08:28 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को योजनाओं की दी गई जानकारी

नावकोठी, निज संवाददाता। समसा पंचायत में सीता जीविका महिला ग्राम संगठन तथा आकांक्षा जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने संवाद के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य की नींव यह संवाद रखेगा। मुख्यमंत्री के संदेशों की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं जिससे महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की जानकारी भी दी गयी। महिला संवाद में जीविका से जुड़ी वैसी महिलाएं जो लाभ ले चुकी हैं उनके अनुभवों को साझा किया गया।

मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक रुपम कुमारी, सामुदायिक समन्वयक रोहित कुमार, विकाश कुमार, रीना कुमारी, दुलारचंद राम, जीविका मित्र रेखा, बुक कीपर रिंकू देवी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।