Bihar s Badlo Bihar Yatra to Address Anti-Public Policies with Major Leaders कैमूर में कल होगी बदलो बिहार यात्रा की पहली जनसभा, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBihar s Badlo Bihar Yatra to Address Anti-Public Policies with Major Leaders

कैमूर में कल होगी बदलो बिहार यात्रा की पहली जनसभा

भाकपा माले की बिहार राज्य कमेटी के आह्वान पर 'बदलो बिहार यात्रा' 18 जून को इंद्रपुरी से शुरू होगी। यह यात्रा कैमूर, रोहतास, बक्सर और भोजपुर जिलों में सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करेगी। कुदरा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआTue, 17 June 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
कैमूर में कल होगी बदलो बिहार यात्रा की पहली जनसभा

इस यात्रा में भाकपा माले के कई सांसद, विधायक व नेता लेंगे भाग कुदरा के रामलीला मैदान में जनसभा आयोजित करने की है तैयारी (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। भाकपा माले की बिहार राज्य कमेटी के आह्वान पर शाहाबाद जोन के इंद्रपुरी से 18 जून को बदलो बिहार यात्रा निकलेगी। यह यात्रा कैमूर, रोहतास, बक्सर व भोजपुर जिलों में भ्रमण कर केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा होगी। कैमूर में इस यात्रा की पहली जनसभा 19 जून को कुदरा के रामलीला मैदान में होगी। यह यात्रा जन-जन की है एक पुकार, बदलो सरकार, बदलो बिहार के नारा के साथ कैमूर में 19 की शाम में प्रवेश करेगी।

जनसभा में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव व आरा सांसद सुदामा प्रसाद, बिहार विधानसभा में विधायक दल के मुख्य सचेतक काराकाट विधायक अरुण सिंह, आरवाईए के बिहार राज्य सचिव अगिंयाव विधायक शिव प्रकाश रंजन, डुमरांव विधायक अजित कुशवाहा, सेंट्रल कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक मनोज मंजिल, महिला नेत्री इंदु सिंह कुशवाहा, इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी, रोहतास जिला सचिव नंदकिशोर प्रसाद, कैमूर जिला सचिव विजय यादव आदि रहेंगे। इसकी जानकारी जिला कार्यालय सचिव मोरध्वज सिंह ने दी। कार्यक्रम की सफलता में किसान महासभा के जिला सचिव बबन सिंह, अध्यक्ष लुटावन प्रसाद बिन्द, खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव दु:खी राम आदि जुटे हैं। कुदरा में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर 20 जून की सुबह नौ बजे पुसौली गोला में सभा होगी। इसके बाद दादर, पसपिपरा में यात्रा के यत्रियों का स्वागत होगा। वहां से रोहतास के परसथुआं में सभा करते हुए आगे निकल जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।