कंकरखेड़ा के लोकश सिंह बने लेफ्टिनेंट
Meerut News - कंकरखेड़ा संत विहार के लोकेश सिंह ने पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार को गर्वित किया। उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट से पढ़ाई की और एनडीए में चयनित हुए। कंबान्ड डिफेंस सर्विस 2023 में...

कंकरखेड़ा संत विहार के रहने वाले लोकेश सिंह पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। लेफ्टिनेंट बनकर उन्होंने अपने परिवार को गर्व की अनुभूति कराई है। उन्होंने अपने पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट से की। एनडीए में पहले उनका चयन था। इसके बाद जब मेरिट आई, तो कंबान्ड डिफेंस सर्विस 2023 में ऑल इंडिया में 06 रैंक हासिल की और भारतीय सेना एकेडमी को ज्वाइन किया। वहां से डेढ़ साल के प्रशिक्षण के बाद यह मुकाम हासिल किया है। लोकेश का कहना है कि उन्होंने अपने पिता सूबेदार धर्मबीर सिंह व माता रेखा सिंह का सपना पूरा किया है और आगे देश सेवा का ही लक्ष्य लेकर चलेंगे।
इसके अलावा लोकेश सिंह के भाई दीपेंद्र सिंह आर्मी में देहरादून एकेडमी में है और वह भी देश सेवा का लक्ष्य रखे हुए हैं। उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।