lover filled sindoor in the wife hairline in front of the husband in Jaunpur up प्रेमी ने पति के सामने उसकी पत्नी की भरी मांग, युवक ने की भरे मन से दोनों की विदाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newslover filled sindoor in the wife hairline in front of the husband in Jaunpur up

प्रेमी ने पति के सामने उसकी पत्नी की भरी मांग, युवक ने की भरे मन से दोनों की विदाई

यूपी के जौनपुर जिले में पति ने अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से करा दी। पति के सामने उसकी पत्नी की मांग में प्रेमी ने सिंदूर डालकर अपना लिया। इसके बाद पति ने भरे मन से दोनों की विदाई की।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 06:42 AM
share Share
Follow Us on
प्रेमी ने पति के सामने उसकी पत्नी की भरी मांग, युवक ने की भरे मन से दोनों की विदाई

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सरपतहां क्षेत्र में सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार को पति के सामने उसकी पत्नी की मांग में प्रेमी ने सिंदूर डालकर अपना बना लिया। इसके पर दोनों के खुश रहने की कामना कर पति ने उन्हें भरे मन से विदा कर दिया। पूरे घटनाक्रम को लेकर लोगों में काफी चर्चा रही।

सराय मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी खेतासराय क्षेत्र में दो साल पहले हुई थी। युवक अपनी दुल्हन विदा कराके घर लाया। उधर, युवती युवक के साथ शादी करके ससुराल तो चली आई पर उसका का प्रेम संबंध एक अन्य युवक के साथ था। वह ससुराल में कुछ समय रहने के बाद अपने मायके गई। मायके पहुंचने के बाद प्रेमी से मिलने पर सिलसिला फिर शुरू हो गया। कुछ दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। वह बात पति को पता चली। इसके बावजूद इसके पति उसे अपने घर ले आया। वापस ससुराल पहुंचने और प्रेमी का साथ छुटने पर वह नाखुश थी। नाराज महिला पति को धमकियां देने लगी। वह कहने लगी कि जान दे दूंगी। पति अपनी पत्नी लेकर नोएडा चला गया। पत्नी फिर भी मानी। उसका प्रेम प्रसंग जारी रहा। पति के ड्यूटी पर जाने के बाद वह मोबाइल फोन पर प्रेमी से घंटों-घंटों बातें करती थी।

ये भी पढ़ें:मनोज कुमार की जगह पड़ोसी मनोज को लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, इंस्पेक्टर को नोटिस

इससे पति परेशान हो गया था। कोई रास्ता न सूझता देख सोमवार शाम उसे लेकर नोएडा से वापस घर आ गया। उसने पत्नी से फोन कराकर उसके प्रेमी को सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में बुलवाया। मंदिर में उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। इसके बाद उसने दोनों को भरे मन विदा कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |