विधायक सरयू राय के आवास पर 25वां रामार्चा पूजा आयोजन की तैयारी, 11 को मिलेगा महाप्रसाद
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा रामार्चा पूजा का आयोजन 10 जुलाई को होगा। यह 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसमें रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण 11 जुलाई को होगा। महाप्रसाद वितरण बिष्टूपुर...
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी रामार्चा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन इस वर्ष 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो 10 जुलाई को पूजा और 11 जुलाई को रुद्राभिषेक एवं महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। इस बार महाप्रसाद वितरण का आयोजन बिष्टूपुर स्थित मिलानी हॉल में किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।तैयारियों के मद्देनजर विधायक के बिष्टूपुर आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा और जदयू के मंडल अध्यक्षों सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।विधायक
सरयू राय ने बताया कि रामार्चा पूजा में परंपरा अनुसार गौरी-गणेश, वरुण देवता, भगवान श्रीराम और उनका परिवार, हनुमानजी, नवग्रह, दश दिगपाल, भगवान शिव, सप्तऋषि, अष्ट वसु, वास्तु देवता, शक्तियाँ, और पवित्र नदियों का विधिवत पूजन किया जाएगा।11 जुलाई को महाप्रसाद के रूप में बिहार के बक्सर के कारीगरों द्वारा बनाई गई हाथीकान पूड़ी, सब्ज़ी, चटनी, बुंदिया आदि का वितरण किया जाएगा।बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, बिनोद राय, रविंद्र सिंह सिसोदिया, संजय तिवारी, अमृता मिश्रा, सत्येंद्र सिंह यादव, सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समितियों का गठन और कार्यों का विभाजन किया गया है। आयोजन समिति श्रद्धालुओं की सुविधा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।