LJP R to Hold Massive Rally in Arrah on June 8 with Thousands of Workers जनसभा में आरा जाएंगे लोजपा कार्यकर्ता, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsLJP R to Hold Massive Rally in Arrah on June 8 with Thousands of Workers

जनसभा में आरा जाएंगे लोजपा कार्यकर्ता

लोजपा (आर) के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने बताया कि पार्टी 8 जून को आरा के रमना मैदान में नव संकल्प जनसभा आयोजित करेगी। इस जनसभा में कैमूर से हजारों कार्यकर्ता और समर्थक भाग लेंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआTue, 3 June 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
जनसभा में आरा जाएंगे लोजपा कार्यकर्ता

भभुआ। लोजपा (आर) के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर कर बताया कि 8 जून को पार्टी द्वारा आरा के रमना मैदान में नव संकल्प जनसभा आयोजित की गई है, जिसमें कैमूर से हजारों कार्यकर्ता व समर्थक भाग लेंगे। इसकी सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ हर बिंदु पर चर्चा की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता व अन्य लोग थे। फोटो- 03 जून भभुआ- 15 कैप्शन- शहर के जिला अतिथि गृह में मंगलवार को आरा में होनेवाली जनसभा को ले प्रेसवार्ता करते लोजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव व अन्य। राजस्व पदाधिकारी ने किया योगदान भगवानपुर।

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में लंबे समय से खाली पड़े राजस्व पदाधिकारी के पद पर नवागत राजस्व पदाधिकारी ने मंगलवार को योगदान किया। अंचल कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि इस पद पर नए राजस्व पदाधिकारी के रूप में आरती कुमारी ने पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कर्मियों के साथ बैठक कर अंचल में चल रहे राजस्व कार्यों के बारे में जानकारी ली। सोन उच्च स्तरीय नहर में पानी नहीं भगवानपुर। प्रखंड के सोन उच्च स्तरीय नहर में पानी नहीं आने से किसानों को धान का बिचड़ा डालने में परेशानी हो रही है। किसानों ने बताया कि रोहणी नक्षत्र चल रहा है। इस वर्ष मानसून भी पहले आने की उम्मीद है। ऐसे में धान का बिचड़ा डालने के लिए बिजली का मोटर या डीजल पंप से खेतों में पानी भरकर बिचड़ा डालने में परेशानी हो रही है। अतिरिक्त खर्च लग रहा है। फोटो- 03 जून भभुआ- 6 कैप्शन- भगवानपुर प्रखंड के कसेर माइनर के पास धान का बिचड़ा डालने के लिए डीजल पंप से खेत में भरा गया पानी। पुलों की नहीं की जा रही है देखभाल भगवानपुर। प्रखंड की भभुआ-अधौरा, भगवानपुर-मुंडेश्वरी, भभुआ-पहाड़िया, भगवानपुर-रामपुर और ढेकहरी-सेमरिया सड़क पर सुवरा और कुकुरनहिया नदी पर बने पुलो की बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सही देखभाल नहीं की जा रही है। बरसात में नदी का पानी की धार से सुरक्षित रखने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। जबकि पिछले वर्ष बरसात में बिहार के कई पुल ध्वस्त हो गए थे। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को दिया साधुवाद भभुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा सासाराम संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शिवेश राम को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को साधुवाद दिया है। शिवेश राम को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेन्द्र तिवारी सहित दर्जनों पदाधिकारियो ने खुशी जतायी और कहा कि इससे कैमूर में पार्टी मजबूत होगी। हि.प्र. ओडीएफ घोषित होने के बाद भी खुले में शौच भगवानपुर। प्रखंड की सभी पंचायतों को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। फिर भी लोगों की खुले में शौच करने की आदत अभी पूरी तरह से बंद नहीं हुई है। ग्रामीण गोधन राम, ढोंढ़ा कुमार व अरुण यादव ने बताया कि शौचालय निर्माण अभियान के दौरान लोगों के खुले में शौच नहीं करने के लिए शासन-प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया था। लेकिन, उदासीनता के कारण भगवानपुर-रामपुर, बसंतपुर-टोड़ी, औसान-नीबी पथ में शौच की गंदगी पसरी है। वार्डो में सफाई नहीं होने से नालियां जाम भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता अभियान के तहत नालियों और गलियों की सफाई नहीं हो रही है, जिससे हल्की बारिश होने पर भी नलियों का कचरा रास्ते में फैल जा रहा है। गंदा पानी भी गली में बहने लग रहा है। इससे आने-जाने में लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीण अजीत कुमार ने बताया कि पंचायतों के वार्ड में सफाई व्यवस्था के लिए कर्मी अभियान के तहत बहाल किए गए हैं। लेकिन, सफाई नहीं होने से गंदगी लगी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।