महिला से एक लाख छिनैती मामले में केस दर्ज
(पेज तीन) दुर्घटनाओं में दो महिला सहित छह जख्मी दुर्घटनाओं में दो महिला सहित छह जख्मी दुर्घटनाओं में दो महिला सहित छह जख्मी

(पेज तीन) भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के परसियां गांव की गमका देवी से बुधवार को बबुरा के पास एक लाख रुपया छिनैती मामले में उसकी बहू बेबी देवी ने नगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया है कि शहर के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से एक लाख रुपया निकालकर उसने अपनी सास को घर ले जाने के लिए एक लाख दे दिया। दो युवक बैंक से ही पीछा कर रहे थे। बाइक सवार बदमाश युवकों ने उसकी सास से रुपयों से भरा बैग छिनकर भाग निकले। बैंग में पैसा के अलावा पासबुक सहित अन्य दस्तावेज भी थे। उसकी सास पैसा छिनते समय गिरकर घायल हो गयी, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त मामले में दो संभावित बदमाश युवकों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ चल रही है। हि.प्र. सीओ ने अमांव गांव से अतिक्रमण हटवाया चैनपुर। प्रखंड के पंचायत मुख्यालय अमांव में अंचल प्रशासन द्वारा गुरुवार को अतिक्रमण हटवाया गया। गांव के पश्चिम दिशा में लाल एवं पोखरी के पिंड पर कुछ ग्रामीणों ने झुग्गी-झोपड़ी लगाकर अतिक्रमण किया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस बल के सहयोग से सीओ बबन पाल ने करीब छह झोपड़ियों को हटवा दिया। इसमें एक ही परिवार से लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। सीओ ने बताया कि बुधु बिंद, मुराहु बिंद सहित अन्य लोगों ने अतिक्रमण किया था। शादी की नीयत से लड़की का अपहरण भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से बदमाशें ने शादी की नीयत से लड़की का अपहरण कर लिया। वह घर से शौच करने गयी थी। उक्त मामले में लड़की की मां ने नगर थाना में पांच लोगों के खिलाफ आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आवेदन में लड़की को बेचने का भी आरोप लगाया गया है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. दुर्घटनाओं में दो महिला सहित छह जख्मी भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में दो महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ थाना क्षेत्र के कबार के नौशाद अली, चैनपुर की सुमित्रा कुमारी, डिहरा की सविता देवी, भभुआ शहर के वार्ड 4 के अयांश कुमार, वार्ड 25 के नीतीश कुमार व करजी के हरिचंद्र तिवारी शामिल हैं। सभी घायलों को उनके परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी में भर्ती कर उनका इलाज किया गया। हि.प्र.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।