Teenager Injured After Falling into Well in Chainpur Emergency Response Activated पहाड़ी के पास कुआं में गिरने से किशोर हुई घायल, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsTeenager Injured After Falling into Well in Chainpur Emergency Response Activated

पहाड़ी के पास कुआं में गिरने से किशोर हुई घायल

चैनपुर में, 12 वर्षीय प्रीती कुमार कुएं में गिर गई, जब वह जामुन का फल चुन रही थी। घटना शनिवार को दोपहर 12 बजे हुई। वन विभाग के कर्मियों ने उसे कुएं से बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 14 June 2025 08:38 PM
share Share
Follow Us on
पहाड़ी के पास कुआं में गिरने से किशोर हुई घायल

चैनपुर। थाना क्षेत्र के नोनेया पहाड़ी के पास कुआं में गिरने से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक, घायल 12 वर्षीया प्रीती कुमार चैनपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी हरि चरण की पुत्री है। सदर अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि बच्ची नोनेया पहाड़ी स्थित कुआं के पास जामुन का फल चुन रही थी। फल चुनते-चुनते वह कुआं के पास चली गई और उसका पैर फिसल गया, जिससे वह कुएं में गिर पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने बच्ची को कुआं से बाहर निकाला।

उसके सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा उसे भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। अपहृत दंपती की सूचना देनेवालों को 10 हजार भभुआ। अपहृत दंपती की सूचना देने या उनकी बरामदगी में पुलिस को सहयोग करने वालों को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। शाहाबाद रेंज के डीआईजी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने अनुसूचित जाति-जन जाति थाना में 9 सितम्बर 2024 को एससी-एसटी अधिनियम व अपहरण का मामला दर्ज है। इस कांड की अपहृता कविता देवी पति मनोज सिंह खरवार व अपहृत मनोज सिंह खरवार पिता कालिका सिंह खरवार जिले के अधौरा थाना के सलेया निवासी की बरामदगी के संबंध में सूचना देने एवं सहयोग करने वाले को दस हजार रुपया पुरुष्कार देने की घोषणा की गयी है। हि.प्र. वाहन दुर्घटना में पांच महिला सहित 14 घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में पांच महिला सहित 14 लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ शहर के वार्ड 22 की सलमा, भभुआ के मंदीप कुमार, नीतीश कुमार, सोनू कुमार, जिला पुलिस लाइन के राम कुमार चौधरी, चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयरामपुर के खारा देवी, अधौरा थाना क्षेत्र के जमुरनी की रीता देवी, वार्ड 5 के अब्दुल ओबैसी, वार्ड 13 के प्रितम केसरी, मुजान के मन्नु रजक,मोहनियां के नीतीश कुमार, सेमरिया की आशा देवी, मोहनियां की प्रमिला देवी, नरौतापुर के बकोरी बिंद शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों द्वारा घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा सभी घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया गया। हि.प्र.

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।