हिमांशू बने झारखंड NEET-UG टॉपर, किनती है ऑल इंडिया रैंक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी शनिवार को नीट यूजी 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। गिरिडीह जिले के सरिया निवासी छात्र हिमांशु कुमार 99.9938 पर्सेंटाइल अंक लाकर झारखंड टॉपर बने हैं। महेश ने पूरे देश में टॉप किया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी शनिवार को नीट यूजी 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। गिरिडीह जिले के सरिया निवासी छात्र हिमांशु कुमार 99.9938 पर्सेंटाइल अंक लाकर झारखंड टॉपर बने हैं। हिमांशु को ऑल इंडिया में 134वीं रैंक मिली है। हिमांशु इसी वर्ष 12वीं में जैक बोर्ड से साइंस में थर्ड स्टेट टॉपर थे।
इस वर्ष नीट में झारखंड के कुल 35,397 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें 19,203 ने सफलता प्राप्त की। संस्थानों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीट में रांची के सिद्धार्थ अग्रवाल को 373वीं, स्पर्श सिदाना को 743वीं, रनक को 847वीं, अभिषेक कुमार कसेरा को 1172वीं रैंक मिली है। करण सिंह को 1238वीं, मोहम्मद औवेस रजा को 1619वीं और करण भास्कर सिंह को 1779वीं रैंक मिली है। नीट यूजी 2025 की परीक्षा चार मई को हुई थी। इस परीक्षा के लिए रांची में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें लगभग 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
राजस्थान के महेश नेशनल व लड़कियों में अविका टॉपर
नीट यूजी में राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के महेश कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरा और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी को तीसरा स्थान मिला है। दिल्ली के मृणाल किशोर झा चौथे स्थान पर रहे। लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल शीर्ष पर रहीं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया।
इस परीक्षा में देशभर से शामिल कुल 22.09 लाख परीक्षार्थियों में से 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष के 13.15 लाख उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से कम है। पिछले वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या भी 23.33 लाख से अधिक थी। अधिकतम उत्तीर्ण अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश (1.70 लाख से अधिक) से हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (1.25 लाख से अधिक) और राजस्थान (1.19 लाख से अधिक) का स्थान है।