महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा; कम से कम 5 की मौत
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। 20 से 25 लोगों की नदी में बहने की आशंका है। वहीं पुलिस ने एक शख्स की मौत की पुष्टि की है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। घटना के समय मौके पर भारी भीड़ थी और शुरुआती जानकारी के मुताबिक 20 से 25 लोग लापता हैं और उनके नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। आधिकारिक तौर पर इस घटना में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की गयी है जबकि कई के बहने की आशंका जताई गई है। वहीं रेस्क्यू टीम ने पांच से छह लोगों को बचाया है। बताया जाता है कि यह दुर्घटना रविवार अपराह्न लगभग 3:40 बजे की है। जब पुल का एक हिस्सा टूटा, तो कुछ लोग नीचे मौजूद पत्थरों पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं कई लोग सीधे नदी की तेज धारा में बह गए। नदी में बहाव काफी तेज होने के कारण राहत कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं। एनडीआरएफ का कहना है कि 38 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने कहा कि लोहे का यह पुल लगभग 30 साल पुराना था। हादसे के वक्त पुल पर करीब 100 लोग मौजूद थे। हालांकि कुछ लोग गिरने के बाद भी तैरकर किनारे आ गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि एनडीआरएफ की टीम ने राहत बचाव का काम शुरू कर दिया है। हालांकि मौतों के बारे में बताना अभी जल्दबाजी होगा। उन्होंने कहा कि कई लोगों के नदी में बहने की आशंका है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम 25 से 30 लोगों के बहने की आशंका है। तालेगांव दाभाड़े कस्बे के पास एक फेमस पर्यटन स्थल है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। पास में ही इंद्रायणी नदी पर लोहे का पुल बना था। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार होने के चलते यहां भीड़ ज्यादा थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का काम शुरू किया।
बता दें कि इस इलाके में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। ऐसे में इंद्रायणी नदी का बहाव भी तेज है। नदी के तेज बवाह में पर्यटकों के गिरने की वजह से राहत बचाव के काम में भी दिक्कत आ रही है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा दोपहर में 3 बजे के करीब हुआ।
बता दें कि नदी को पैदल या फिर बाइक से पार करने के लिए यह पुल बनाया गया था। रविवार के चलते बड़ी संख्या में लोग पुल पर ही मौजूद थे। तभी पुल गिर गया। अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस हादसे के बाद कितने लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका हैऔर कितने लापता हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब थी और इसकी शिकायतें प्रशासन तक पहले भी पहुंची थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बीते कुछ दिनों से पुणे और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही थी, जिससे इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया था और बहाव तेज था। इसी तेज बहाव और पुल की जर्जर हालत ने मिलकर इस हादसे को जन्म दिया। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने कहा कि फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है।