Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsShivam Goswami Appointed State Secretary of Samajwadi Youth Assembly in Sikandarabad
शिवम बने सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव
Bulandsehar News - सिकंदराबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शिवम गोस्वामी को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSun, 15 June 2025 05:56 PM

सिकंदराबाद,संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने तहसील क्षेत्र के गांव शहपानी निवासी शिवम गोस्वामी को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद पर मनोनीत किया है। शिवम गोस्वामी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर शिवम गोस्वामी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष नीरज यादव ने शिवम गोस्वामी के प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत होने की पुष्टि की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।