Vata Savitri Vrat Celebrated by Married Women in Bhagwanpur Amidst Local Issues पति के दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsVata Savitri Vrat Celebrated by Married Women in Bhagwanpur Amidst Local Issues

पति के दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

भगवानपुर में सोमवार को सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रखा और पूजा की। महिलाएं लाल चुनरी पहनकर वट वृक्ष के पास पहुंचीं। पूजा के लिए उन्हें दूर जाना पड़ा। इसके अलावा, भैंस की मौत के मामले में मुआवजे की...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआMon, 26 May 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
पति के दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में सोमवार को सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रख पूजा की। भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क किनारे वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेटकर व्रतियों ने परिक्रमा कर सावित्री व सत्यवान की कथा का श्रवण किया। महिलाएं लाल रंग की चुनरी पहन पूजा की थाल लेकर पहुंच रही थीं। प्रखंड मुख्यालय में वट वृक्ष की कमी के कारण महिलाओं को पूजा करने दूर जाना पड़ा। फोटो- 26 मई भभुआ- 6 कैप्शन- भगवानपुर गांव की मुख्य सड़क स्थित महादलित टोली में वट वृक्ष के पास सोमवार को वट सावित्री व्रत की पूजा करती महिलाएं। जिला पार्षद ने की मुआवजा की मांग भभुआ।

प्रखंड के ढढ़निया गांव के सुदामा यादव की भैंस की बधार में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से भैंस मर गई। इसको लेकर पीड़ित पशुपालक सोमवार को जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल से मिले और अपनी ब्यथा सुनाई। उन्होंने पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग विद्युत बोर्ड से कही है। उन्होंने पशुपालक को आश्वास्त किया कि वह इसको लेकर वरीय अधिकारी मिलेंगे। कोरोना प्रभावित क्षेत्र से लोगों को बुलाने लगे भगवानपुर। दिल्ली व मुंबई में रहकर काम करनेवाले भगवानपुर के लोगों को उनके परिजन फोन कर घर लौट आने की बात कहने लगे हैं। उक्त शहरों में कोरोना का प्रभाव बढ़ने से उनके अभिभावक चिंतित हैं। भगवानपुर के युवक पिक्कू कुमार व दिलेर कुमार मुंबई में काम करते हैं। वह वहां से अपने गांव लौट आए हैं। इन युवकों ने कहा कि जान बचेगी तो खूब कमाएंगे। पिछली बार की परेशानी हमलोग देख चुके हैं। जंगली जानवर कर रहे हैं फसल को नष्ट चैनपुर। प्रखंड के पहाड़ी इलाकों के किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई फसल को जंगली जानवर खाकर व रौंदकर नष्ट कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है। हालांकि बहुत कम ही किसानों द्वारा क्षतिपूर्ति के लिए वन विभाग में आवेदन दिया जाता है। किसान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पहले चना, अरहर को क्षति पहुंचाए, अब सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नीलगाय, सांभर, हिरण अक्सर आ रहे हैं। जलनिकासी का नहीं किया गया अब तक प्रबंध रामपुर। प्रखंड के बेलांव बाजार में जलनिकासी का प्रबंध नहीं किया जा सका है। इस कारण जब भी बारिश होती है, न सिर्फ बाजार आनेवाले लोगों बल्कि प्रखंड कार्यालय में अपने काम से आए ग्रामीणों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों को कीचड़ व जलजमाव के बीच आना-जाना पड़ता है। इससे फिसलकर गिरने की आशंका बनी रहती है। पैदल या साइकिल से स्कूल आने-जानेवाले छात्रों को दिक्कत होती है। ऑटो व मैजिक चालक कर रहे हैंमनमानी भगवानपुर। ऑटो व मैजिक चालकों की मनमानी बढ़ गई है। उनकी मनमानी पर रोक लगाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर के बाजार की विभिन्न सड़क पर वाहन खड़ा कर यात्रियों को सवार कर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। इससे रोड जाम की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। ओखरगाड़ा मोड़ पर अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं अधौरा। भभुआ-अधौरा पथ में स्थित ओखरगाड़ा मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। फिर भी इससे बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा सके हैं। दो वर्ष पहले ट्रैक्टर पलटने से उसपर सवार यूपी के राबर्टसगंज के 19 लोग घायल हो गए थे और तीन लोगों की मौत हो गई थी। प्रखंड कार्यालय के कर्मी भी बाइक पलटने से जख्मी हो चुके हैं। अधौरा से भभुआ जाने व आने के दौरान इस जगह अक्सर दुर्घटना होती है। चलंत शौचालय का प्रबंध करे प्रशासन भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुंडेश्वरी गेट चौक पर चलंत शौचालय की व्यवस्था करने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की है। अधिवक्ता शंकर राम ने बताया कि इस चौक से होकर प्रतिदिन लोग मां मुंडेश्वरी धाम में दर्शन-पूजन करने आते-जाते हैं। विभिन्न पंचायतों के लोग मुख्यालय के बाजार में इस चौक पर आते हैं। ऐसे में चलंत शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है। हिन्दूवादी संगठन की बैठक में चुनाव पर चर्चा भभुआ। शहर के एक लॉज में सोमवार को हिन्दूवादी संगठन के प्रमुख उत्तम पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संगठन के विस्तार, सदस्य बनाने, चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए समस्याओं के खिलाफ लोगों को गोलबंद करने पर चर्चा हुई। बैठक में गुलाब पासवान, चंद्रमा सिंह, विकेश पटेल, बबन चौधरी, निरज पटेल, अभिषेक पटेल, अंकुर आदि ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।