बूथ सशक्तिकरण विजय अभियान कार्यशाला आयोजित
बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड एनडीए कार्यालय में सोमवार को बिहपुर मंडल भाजपा बूथ सशक्तिकरण

बिहपुर प्रखंड एनडीए कार्यालय में सोमवार को बिहपुर मंडल भाजपा बूथ सशक्तिकरण विजय अभियान कार्यशाला आयोजित हुआ। बिहपुर विस के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद और इस अभियान के जिला संयोजक सुबोध सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन हुआ। विधायक ने कहा कि तैयारियों की हर परत में संगठन की सोच, व्यवस्था की दृढ़ता और कर्म की स्पष्टता झलक रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल कार्यक्रम की पूर्व तैयारी ही नहीं, संगठनात्मक संस्कृति का जीवंत चित्र है। सोमवार को कार्यशाला के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं संग अपने देश को विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का जश्न मनाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।