भागलपुर : निगम उप चुनाव के लिए कोषांगों का गठन
भागलपुर के वार्ड संख्या 10 में उप चुनाव के लिए कोषांगों का गठन किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कर्मियों की तैनाती और प्रशिक्षण की कार्रवाई चल रही है। तीन प्रत्याशी, जिनमें दो महिलाएं शामिल...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 17 June 2025 01:23 PM

भागलपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 10 में हो रहे उप चुनाव के लिए कई कोषांगों का गठन किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम दिनेश राम ने बताया कि कोषांगों में कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इन कर्मियों को प्रशिक्षण दिए जाने की कार्रवाई हो रही है। चुनाव में दो महिला समेत तीन प्रत्याशी हैं। तीनों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। बता दें कि भागलपुर में 28 जून को उप चुनाव होंगे। जबकि 30 जून को ईवीएम में पड़े मतों की गणना होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।