Youth Dies After Consuming Poisonous Toddy Family in Distress ताड़ी पीकर घर लौटे युवक के पेट में उठा दर्द, मौत, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsYouth Dies After Consuming Poisonous Toddy Family in Distress

ताड़ी पीकर घर लौटे युवक के पेट में उठा दर्द, मौत

Mainpuri News - कुसमरा। जहर की ताड़ी पीने से युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 17 June 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
ताड़ी पीकर घर लौटे युवक के पेट में उठा दर्द, मौत

जहर की ताड़ी पीने से युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बा कुसमरा निवासी 18 वर्षीय जीतू सोमवार की दोपहर 12 बजे ताड़ी पीकर अपने घर लौट आया। रात 12 बजे के करीब सोते समय उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। जानकारी पाकर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला चिकित्सालय में जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह घर से लगभग 15 किमी. दूर ताड़ी पीने चला गया था। वापस वह नशे में आया और सो गया। मृतक लोहा पीटने का काम करता था। कुसमरा पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ताड़ी कहां पी, इसकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।