अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
Mau News - मधुबन के एक गांव में 22 वर्षीय युवती का नहाते समय वीडियो बनाकर यशवंत नामक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके मित्र सेवानंद ने वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता ने शिकायत की, लेकिन उसे धमकी मिली। पुलिस ने...

मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का नहाते समय एक युवक ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाया। वहीं उसके मित्र ने फोटो और वीडियो वायरल कर दिया। शिकायत करने पर पीड़िता को धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया वह अपने घर पर नहा रही थी। उसी समय थाना क्षेत्र के तिघरा निवासी यशवंत ने वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। वहीं, आरोपी के मित्र थाना क्षेत्र के सिहुलिया निवासी सेवानंद ने फोटो और वीडिओ वायरल कर दिया।
जब पीड़िता ने शिकायत की तो उसे गाली और धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मधुबन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।