केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प सभा का आयोजन
बारियातू में मंगलवार को केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि कौशल नाथ शाहदेव ने डॉ. श्यामा प्रसाद...

बारियातू,प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प सभा का आयोजन मंगलवार को किया गया। संकल्प सभा कार्यक्रम का नेतृत्व जिप सदस्य रमेश राम ने किया। जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल नाथ शाहदेव ने संकल्प सभा का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि शाहदेव ने उपस्थित भाजपाइयों को सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराया। अपने संबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने बीते 11वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।
इसके ठीक पूर्व मंडल कमेटी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया। कार्यक्रम का संचालन सतेंद्र सिंह ने किया। बैठक में हिरामण साव, श्रवण ठाकुर, निर्मल सिंह, मुकेश यादव, संजीत सिंह, संतोष ठाकुर, शिव सिंह अजय गंझु, बिशुनदेव यादव, महेन्द्र प्रसाद, ध्रुव सिंह, सतीश प्रसाद, किशोर राम, बासदेव राम, दिलीप सिंह, आदि समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।